Sports News

विराट और गांगुली के बीच मनमोटाव, एक दूसरे को किया नजरअंदाज- वीडियो देख लिजिए

Ad

नई दिल्ली: शनिवार को दोपहर में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया और सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं दिल्ली के लिए आईपीएल 2023 किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है क्योंकि अभी तक डेविड वॉर्नर एंड कंपनी को पांचो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। यह मुकाबला विराट कोहली की बल्लेबाजी और फीलिंग की वजह से भी आप ही चर्चाओं में रह रहा है। इसके अलावा आरसीबी अपने घरेलू मैदान में खेल रही थी जहां उसे रिकॉर्ड समर्थन मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मुकाबले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि विराट कोहली और सौरव गांगुली ( दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर) ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया। दोनों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच कप्तानी को लेकर पुराना विवाद है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने जिस वक्त T20 कप्तानी छोड़ी थी उस समय बीसीसीआई के मुखिया भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली थे इसके बाद विराट कोहली को वनडे और टेस्ट कप्तानी से भी हटा दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि साल 2021 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो रही थी तो विराट ने साफ कह दिया था कि कप्तानी से हटाए जाने को लेकर उनसे किसी भी तरीके की बात नहीं हुई है।

इसके बाद मानव बीसीसीआई में भूचाल आ गया तो बीच दौरे में ही विराट कोहली पहले तो चोट के चलते बाहर हुए और फिर उन्होंने टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का भी फैसला कर दिया। बताया जाता है कि विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी इवेंट्स में अच्छा नहीं था टीम इंडिया को लगातार हार मिली थी और इसी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया। गांगुली और विराट कोहली के रिश्तो को लेकर पिछले दिनों चेतन शर्मा द्वारा स्टिंग ऑपरेशन में भी जिक्र किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top