Sports News

उत्तराखंड क्रिकेट टीम का नॉकआउट में प्रवेश,आर या पार के मुकाबले में दिल्ली से होगी भिड़ंत

Ad

टीम इंडिया के बाद टीम उत्तराखंड मैदान पर उतरेगी,10 जनवरी को पहला मैच

हल्द्वानी: राज्य की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। विजय हज़ारे ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम पांच मैच खेलने के बाद भी अपराजित है। जिसके चलते अब टीम को पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलने का मौका मिलने वाला है। यह मैच सात मार्च को दिल्ली के खिलाफ दिल्ली में ही खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड क्रिकेट के लिहाज से विजय हज़ारे ट्रॉफी का यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही माहौल में विवाद की हवा घुल गई थी। ऐसे में देखा यह था कि खिलाड़ियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: नैनीताल से हल्द्वानी लौट रहे युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत,दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की जीत में चमके हल्द्वानी के बच्चे,पहली बार टीम ने हासिल किया यह मुकाम

लेकिन देवभूमि के लड़कों ने हर किसी को अपने फैल बना दिया है। उत्तराखंड की टीम विजय हज़ारे ट्रॉफी में अबतक पांच में से पांच मुकाबले जीत चुकी है। राज्य की क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में जे बिस्टा के शानदार 141 रनों की मदद से मेघालय को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच को भी उत्तराखंड ने गेंदबाज़ों की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

तीसरे मैच में कप्तान कुनाल चंदेला की 78 रनों की नाबाद पारी के चलते अरुणाचल प्रदेश को हराने के बाद टीम ने अगले मुकाबले में बड़ी ही आसानी से मिजोरम की टीम को धोया था। इस मैच के हीरो हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी रहे थे। जिन्होंने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके बाद आखिरी लीग मैच में सिक्किम के खिलाफ गौलापार के कमल सिंह कन्याल की 119 रनों की शतकीय पारी ने टीम को नॉकआउट मैच में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से आना जाना भी होगा महंगा, परिवहन निगम ने बढ़ाया रोडवेज बसों का किराया

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ निवासी युवक ने हल्द्वानी में किया सुसाइड, चाचा-चाची के घर पर रहता था बलबीर सिंह

बता दें कि यह पहली बार है जब उत्तराखंड की क्रिकेट टीम विजय हज़ारे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। आपको याद होगा कि रणजी के पहले ही सीजन में टीम ने सभी खेल प्रमियों को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाया था। यह सीजन भी कुछ इसी तरह का घट रहा है। बहरहाल दिल्ली की टीम से होने वाला मैच आसान नहीं होगा। क्योंकि उनकी टीम में कई खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। दिल्ली की टीम ने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं।

भारतीय वनडे टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी दिल्ली की तरफ से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 150 रनों की पारी भी खेली थी। मगर उत्तराखंड क्रिकेट टीम के पास भी एख हीरो नहीं है, बल्कि पूरी टीम के पास अच्छा करने की काबिलियत है। इसलिए मुकाबला शानदार होने वाला है। बता दें कि यह मैच सात मार्च को सुबह नौ बजे से दिल्ली में ही खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: LPG के दामों ने लगाई आग,अब देने होंगे 819 रुपए, एक महीने में चौथी बार हुई बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें: 21 हजार स्ट्रीट लाइट्स से जगमगाएगा हल्द्वानी,जनता के हाथ में होगा रिमोट कंट्रोल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top