Nainital-Haldwani News

पिथौरागढ़ निवासी युवक ने हल्द्वानी में किया सुसाइड, चाचा-चाची के घर पर रहता था बलबीर सिंह

Ad

A 36-year-old man commits suicide in Haldwani by hanging on nylon rope

हल्द्वानी: शहर में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। मुखानी थाने क्षेत्र के लामाचौड़ स्थित कालिका विहार इलाके में एक युवक ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने चाचा के घर में आत्महत्या की। जिस वक्त युवक ने यह कदम उठाया उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। युवक की पहचान 28 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बलबीर कई दिनों से अवसाद में चल रहा था। यहां वह अपने चाचा-चाची के साथ ही उनके घर पर रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top