National News

LPG के दामों ने लगाई आग,अब देने होंगे 819 रुपए, एक महीने में चौथी बार हुई बढ़ोत्तरी

Ad

LPG cylinder prices rises once again with hike of 25 Rs

नई दिल्ली: किसी किसी घर के लिए तो दो वक्त की रोटी नसीब होना भी बड़ी बात होती है। ऐसे में अब यही रोटी और महंगी होने जा रही है। जी हां, घरेलू सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। अब 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में 25 रुपए इजाफा किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देखा जाए तो एक महीने के अंदर अंदर सरकारी तेल कंपनियों द्वारा इन घरेलू सिलेंडरों के रेट करीब 100 रुपए बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही 2021 में अब तक रसोई गैस सिलेंडर 125 रुपए महंगा हुआ है। 1 जनवरी को इसकी कीमत 694 रुपए थी जो अब 819 रुपए है। यह दाम एक मार्च यानी आज से लागू हो जाएंगे।

यह भी पढें: खेती से कैप्टन महेंद्र सिंह ने बदली पसमा गांव की तस्वीर, लॉकडाउन में किया शानदार काम

यह भी पढें: प्राइवेट अस्पतालों में एक मार्च से लगेगा कोरोना का टीका, केवल 250 रुपए की होगी एक डोज

25 रुपए बढ़ाए जाने के बाद दिल्ली में अब बिना सब्सिडी के सिलेंडर 819 रुपए में मिलेंगे। बता दें कि पहले यही सिलेंडर मात्र 794 रुपए में मिलता था। आपको बता दें कि फरवरी से तो जैसे गैस सिलेंडर के दाम किसी रोलर कोस्टर राइड पर निकले हुए हैं।

पहले चार फरवरी को एलपीजी के दामों में 25 रुपए इजाफा हुआ। फिर इसके बाद 15 फरवरी को 50 रुपए बढ़े और 25 फरवरी को फिर से 25 रुपए बढ़ा दिए गए। ज्ञात हो कि सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। हालांकि सब्सिडी का पैसा बाद में खाते में वापस आ जाता है।

जो ग्राहक 12 से भी ज्यादा सिलेंडर चाहते हैं, उन्हें बाजार मूल्य पर ही सिलेंडर खरीदना होता है। लिहाजा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। यह सिलेंडर 90.50 रुपए महंगा हुआ है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है।

यह भी पढें: ऑनलाइन ठगों पर भारी पड़ेगी जनता, नैनीताल पुलिस ने दी यह छह टिप्स

यह भी पढें: हल्द्वानी व्यापारी को लूटने वाले निकले यूपी के बदमाश,पुलिस खुलासे में सामने आया सच

यह भी पढें: भारत सरकार ने किया नैनीताल जिले को सम्मानित,किसानों के लिए काम करने पर मिला ये अवार्ड

यह भी पढें: उत्तराखंड फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भी होगी एंट्री,शासन की ओर से अधिसूचना जारी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top