Sports News

टैक्सी चालक जोगा सिंह के बेटे का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में चयन

Ad

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए 23 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस टीम में  19 साल के भारतीय मूल के क्रिकेटर तनवीर संघा को भी जगह मिली है। तनवीर के पिता जोगा सिंह 1997 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वह मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। जोगा सिंह सिडनी में टैक्सी चलाते हैं। तनवीर का जन्म 2001 में सिडनी में हुआ था। वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को पांच टी 20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

तनवीर संघा एक लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। तनवीर का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने बिग बैश लीग के 10वें संस्करण में सिडनी थंडर्स की ओर से 15 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। संघा ने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में स्पिनर बन गए। वह अंडर-19 विश्व कप 2020 में भी भाग ले चुके हैं जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए थे।

तनवीर से पहले भारतीय मूल के गुरिंदर संधु ऑस्ट्रेलिया के लिए 2015 में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टूर के लिए डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस की वापसी हुई है, लेकिन कोरोना वायरस नियमों की वजह से मार्नस लाबुशेन को नहीं चुना गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top