Sports News

गढ़वाल के आयुष बडोनी का IPL में एक और अर्धशतक,183 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Ad

Uttarakhand: IPL: Ayush Badoni: Fifty: आईपीएल ने भारत को कई स्टार खिलाड़ी दिए हैं। 2008 से भारत को कई खिलाड़ी आईपीएल से मिले हैं और अभी भी आईपीएल भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को विश्व के सामने पेश कर रहा है। इस लिस्ट में एक नाम आयुष बडोनी का भी है, जिनके बल्ले से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 183 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन निकले। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए आयुष ने हैदराबाद के खिलाफ 30 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके शामिल थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2024 में बडोनी का ये दूसरा पचास है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आयुष बडोनी ने 35 गेंद में 55 रनों की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

2022 में आयुष बडोनी ने किया था डेब्यू

साल 2022 में लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले आयुष बडोनी ने ये तो दिखाया है कि वो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। लखनऊ टीम में उनकी पहचान एबी डिविलियर्स की तरह होती है, क्योंकि वो मैदान के चारों दिशाओं में खेलते हैं। बता दें कि अपने डेब्यू मैच में भी बडोनी ने फिफ्टी जड़ी थी।

उत्तराखंड से है आयुष बडोनी का कनेक्शन

देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्वीली के सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। वहां के प्रदर्शन के बदलते ही आयुष बडोनी को दिल्ली ने अपनी सीनियर टीम में भी शामिल किया और उन्होंने वहां भी किसी को निराश नहीं किया। आईपीएल में लखनऊ टीम आयुष पर काफी भरोसा करती है इसी के चलते उन्हें लगातार मौके भी दिए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top