Sports News

कौन है समीर रिज़वी,जो 20 साल की उम्र में बना धोनी की पसंद,CSK ने खर्च कर दिए 8.40 करोड़ रुपए

Ad

Sameer Rizvi IPL:- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17 वें सीजन के लिए ऑक्शन शुरू हो गए हैं। इस मिनी ऑक्शन में 333 खिलाड़ी अपनी किस्मत को आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस ही बीच एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले युवा अनकैप्ड, समीर रिजवी पर आईपीएल में पैसों की बरसात हुई है। 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी समीर पर चेन्नई की टीम ने एक बड़ा दांव लगाते हुए उन पर 8.40 करोड़ की मोटी रकम खर्च की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि बीते कुछ वक्त से समीर घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे थे, जिसके चलते चेन्नई की टीम ने उन पर अपना विश्वास जताया है। समीर का बेस प्राइज़ महज़ 20 लाख रुपये था परंतु चेन्नई सुपर किंग ने रिजवी को कई गुना ज्यादा रकम देकर अपने नाम कर लिया है। इस ऑक्शन के बाद रिजवी भारत के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं।

कौन हैं समीर रिजवी?

मेरठ में पैदा हुए समीर रिजवी की उम्र 20 साल है। उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अब तक अपने करियर में 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 लिस्ट-ए और 11 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश टी20 लीग में समीर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सब का दिल जीत लिया था। इस टूर्नामेंट में कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलते हुए समीर ने 10 मैचों में 50.56 की औसत और 188.8 के जानदार स्ट्राइक रेट से कुल 455 रन स्कोर किए थे। समीर यूपी टी20 लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे थे। टूर्नामेंट में समीर ने अपना आक्रामक अंदाज़ दिखाते हुए 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। इस शानदार पारी के बाद वे काफी चर्चा में रहें, जिसके चलते अब चेन्नई की टीम ने उन्हें अपना हिस्सा बना लिया है।

बाउंड्री के बाहर गेंद को पहुंचाने में माहिर समीर ने यूपी लीग के 10 मैचों में 38 चौके और 35 छक्के लगाए थे। इसके बाद हाल ही में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी समीर ने जलवा बिखेरा था। टी20 के घरेलू टूर्नामेंट में समीर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी रहे चुके हैं। समीर ने 7 मैचों की 7 पारियों में 69.25 की औसत और 139.90 के स्ट्राइक रेट से 277 रन स्कोर किए थे। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 18 छक्के सहित 2 अर्धशतक भी जड़े थे।

समीर ने 11 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इन 9 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 49.16 की औसत और 134.70 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top