Bageshwar News

बागेश्वर के देवेंद्र बोरा का रणजी टीम में चयन, एक मैच में 10 विकेट लेने का मिला तोहफा

Ad

Bageshwar News: Devendra Bora: Cricket News: Ranji Trophy: घरेलू क्रिकेट सीजन में रणजी ट्रॉफी को सबसे अहम माना जाता है। पिछले कई वर्षों में देखा गया है कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका मिलता है। वहां अच्छा प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए दरवाजे खोलता है। उत्तराखंड को भी इंतजार है कि राज्य का युवा भारतीय टीम के लिए खेले।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर जिले के देवेंद्र बोरा को अंडर-23 टीम में शानदार गेंदबाजी का तोहफा मिला है। उनका चयन उत्तराखंड रणजी टीम के लिए हुआ है। देवेंद्र बोरा पुडुचेरी के खिलाफ चल रहे मुकाबले का हिस्सा है। देवेंद्र ने अंडर-23 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। साल 2023-2024 सीजन उनके नाम रहा है। उन्होंने पहले वनडे टूर्नामेंट में जूम्मू कश्मीर के खिलाफ एक मुकाबले में 7 विकेट झटके। जम्मू के खिलाफ देवेंद्र ने 8 ओवर में 25 रन देकर 7 विकेट झटके थे। इस मुकाबले को उत्तराखंड ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने बंगाल के खिलाफ एक मैच में 10 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने 14 ओवर डाले जिसमें 63 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 17.3 ओवर डालें जिसमें 61 रन देकर 5 विकेट अपने नाम के किए थे।

बागेश्वर जिले के देवेंद्र बोरा साल 2014-2015 से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत बागेश्वर से ही की है। वो उत्तराखंड टीम के लिए अंडर-19 और अंडर-25 टीम का हिस्सा भी रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड प्रीमियर लीग में उन्होंने नैनीताल की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। देवेंद्र का परिवार खेती से जुड़ा है। पिता बलवंत सिंह बोरा और मां नीमा देवी गांव में ही रहते हैं। दोनों का सपना है कि देवेंद्र उत्तराखंड क्रिकेट के लिए कुछ ऐसा करें, जिसे युवा जानकार प्रेरित हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top