Pithoragarh News

उत्तराखंड अंडर-23 टीम घोषित,पिथौरागढ़ घोड़ासिला गांव के दिव्यम रावत को मिली वनडे टीम में जगह

Ad

Uttarakhand News: Cricket Team: Divyam Rawat: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड ने अंडर 23 पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 18 खिलाड़ियों को जगह दी गई है और कमल कन्याल को कप्तान बनाया गया ह। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पहले उत्तराखंड सीनियर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को देहरादून से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

टीम पर नजर डालें तो कमल कन्याल, रोहित दानू,दिव्यम रावत, आर्यन शर्मा, शाश्वत डंगवाल, यश शुक्ला, गौरव जोशी ,विनय कुमार,प्रशांत चौहान, कार्तिक भट्ट, रक्षित रोही, अंकित मनोरी, देवेंद्र बोरा, सत्यम बालियान,एस कृष्णमूर्ति, हर्ष पटवाल, आर्यन बिष्ट और परविंदर चड्ढा को जगह दी गईं है।

उत्तराखंड अंडर- 23 टीम में पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी दिव्यम रावत का भी चयन हुआ है। दिव्यम रावत इससे पहले उत्तराखंड के लिए अंडर- 16 और अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित जोनल कैंप में भी जगह दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा आयोजित T20 क्रिकेट लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। दिव्यम नैनीताल टीम का हिस्सा थे।

कोच सुंदर सिंह कपकोटी ने दिव्यम के चयन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिव्यम ने हर बार खुद को साबित किया है और वह इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर टीम के लिए अहम योगदान देंगे। पिथौरागढ़ के गणाईगंगोली गांव घोड़ासिला के मूल निवासी दिव्यम रावत के चयन पर विधायक फकीर राम टम्टा ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिव्यम का परिवार भले ही हल्द्वानी में रहता है लेकिन गांव में सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहता है। दिव्यम ने गांव का नाम रौशन किया है। बता दें कि दिव्यम रावत का परिवार मौजूदा वक्त में हल्द्वानी में रहता है। उनके माता-पिता शिक्षक हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top