Nainital-Haldwani News

खेल के मैदान से GOOD NEWS , उत्तराखंड क्रिकेट टीम में हल्द्वानी के चार खिलाड़ी शामिल

Ad

Uttarakhand Cricket Team News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टीम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड टीम में 18 खिलाड़ियों को जगह मिली है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम पर नजर डालें तो अवनीश सुधा, पीयूष जोशी, कुणाल चंदेला, दीक्षांशु नेगी, आदित्य तारे, अखिल सिंह, रावत प्रतीक पांडे, स्वप्निल सिंह, मयंक मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, युवराज चौधरी, आकाश मधवाल, रंजन चौधरी, अभय नेगी, अग्रिम तिवारी, प्रशांत भाटी, रविंद्र नेगी और पीयूष सिंह को 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली हैं। वहीं विशाल कश्यप, सागर रावत, तनुष गोसाई, आदित्य शेट्टी, गिरीश रतूड़ी, रोहित दानु और विनय कुमार को स्टैंड बाय के रूप में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम में हल्द्वानी शहर के चार खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में दीक्षांशु नेगी, मयंक मिश्रा, पीयूष जोशी और प्रतीक पांडे का नाम शामिल है। इन चारों खिलाड़ियों में केवल प्रतीक पांडे का चयन पहली बार हुआ है। दीक्षांशु नेगी, मयंक मिश्रा और पीयूष जोशी पहले भी टीम का हिस्सा रहे हैं और कमाल का प्रदर्शन किया है।

दीक्षांशु नेगी, मयंक मिश्रा और पीयूष जोशी ने घरेलू क्रिकेट में छाप छोड़ी है। दीक्षांशु नेगी और मयंक मिश्रा इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट लीग खेलकर लौट रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था जो टीम को फायदा देगा। इससे पहले दोनों उत्तराखंड के लिए यादगार प्रदर्शन कर चुके हैं।

बात पीयूष जोशी की करें तो उत्तराखंड प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो 7वें स्थान पर थे। उनके बल्ले से 5 पारियों में 167 रन निकले थे। वहीं साल 2018 में अपने डेब्यू मुकाबले में (सीके नायडू) दोहरा शतक जमाने के बाद पीयूष सुर्खियों में आए थे। एक बार फिर उत्तराखंड क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। वहीं खिलाड़ी भी चाहेंगे कि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर उन्हें भी आईपीएल में मौका मिले ताकि भविष्य में वो बड़े स्तर पर खुद को साबित कर पाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top