Martyrs’ Families | Free Bus Travel | Uttarakhand Government : शहीद सैनिकों के परिवारों...
Uttarakhand Weather | Monsoon Exit | Chardham Yatra : उत्तराखंड में अब मानसून की...
Uttarakhand Weather | Rain Alert | IMD Forecast : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज...
Taxi Bike | Nainital Police | Haldwani : नैनीताल जिले में टैक्सी के रूप...
LaksarNews|TrainCancelled|RailwayNews|UttarakhandNews : मुरादाबाद मंडल के रायसी रेलवे स्टेशन पर अप और लूप लाइन की...
Uttarakhand Gutkha Ban | Tobacco Ban | Pan Masala Ban : उत्तराखंड में तंबाकू...
Uttarakhand News | Train Cancelled | Delhi Protest : दिल्ली में 10 अक्टूबर को...
Haldwani: Rain: Nainita: Alert: Uttarakhand: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आपदा...
Uttarakhand : Cricket: High Court: नैनीताल हाईकोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में 22...
NHM Employees | Uttarakhand News | Job Regularization : उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों के...
Nainital | Traffic Update | Kainchi Dham : बाबा नीम करौली के दर्शन के...


हल्द्वानी: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। क्रिकेट के लाइव स्कोर उन्हें बिना इंटरनेट ऑन करें मिल सकेंगे। जी हां भारतीय टीम और घरेलू मुकाबलों की लाइव कॉमेंट्री रेडियो में होगी। बीसीसीआइ ने एक रेडियो चैनल को लाइव कॉमेंट्री के लिए अपना पार्टनर बनाया है। बीसीसीआइ ने ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) यानी AIR के साथ करार किया है। AIR अब भारत में होने वाले सभी मैचों की लाइव कॉमेंट्री कर पाएगा। यह करार दो साल के लिए किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उत्तराखण्ड के क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेती है। पिछले सीजन में भी टीम भारतीय घरेलू सीजन का हिस्सा तो थी लेकिन फैंस को लाइव स्कोरिंग के लिए इंटरनेट की मदद लेनी पड़ रही थी लेकिन अब वो मैच की जानकारी रेडियों में सुन सकेंगे। इस फैसले के बाद उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में भी लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे क्योंकि कई बार पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बाधित रहती है।
देश में क्रिकेट को लेकर फैंस का उत्साह किसी से छिपा नहीं हैं और इसे देखते हुए बीसीसीआई ने क्रिकेट कवरेज को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। ऑल इंडिया रेडियो यानी AIR के माध्यम से लाखों लोग घर बैठे-बैठे देश के तमाम हिस्सों से अपने पसंदीदा खेल की लाइव कॉमेंट्री सुन सकेंगे। इसकी शुरुआत AIR 15 सितंबर से भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैच की लाइव कॉमेंट्री करेगा। यह मुकाबला धर्मशाला में होगा, जो तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला है।
बता दें कि बीसीसीआई ने मंगलवार को ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के साथ दो साल का करार किया है, जिसके तहत अगले दो सालों तक भारत के सभी क्रिकेट मैचों का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पर कमेंटरी के माध्यम से किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और देवधर ट्रॉफी जैसे घरेलु टूर्नामेंट का आंखों देखा हाल भी रेडियो पर सुना जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में हल्द्वानी, बुधवार को 6 में पढ़ने वाले छात्र की मौत
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बस, ऑटो और टैक्सी चालक की हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी
यह भी पढ़ें:हल्द्वानी लाइवः तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पुलिस ने इस तरह बचाई जान
यह भी पढ़ें:दर्दनाक सड़क हादसाः बाइक रपटने से हल्द्वानी के छात्र की मौत
यह भी पढ़ें:50 रुपए की सब्जी के चक्कर में हल्द्वानी में युवक का कट गया 10 हजार का जुर्माना
Recommended for you