Sports News

भुवनेश्वर की चोट से टीम इंडिया परेशान, इंग्लैंड पहुंचा ये गेंदबाज

Ad

नई दिल्ली: विश्वकप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है। बल्लेबाजों के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजों ने टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई। टीम अच्छी लय में है लेकिन वो चोटिल खिलाड़ियों से भी परेशान है। शिखर धवन चोट के चलते विश्वकप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ वो मैच में नहीं उतरे। भुवी की चोट के बारे में टीम प्रबंधक ने कोई अपडेट फिलहाल नहीं दिया लेकिन नेट में गेंदबाजी करने के लिए भारत ‘ए’ टीम के नियमित सदस्य नवदीप सैनी को इंग्लैंड बुला लिया गया। बता दें कि  सैनी शुरुआती स्टैंडबाई सूची का हिस्सा थे। मीडिया रिपोट्स की मानें तो बीसीसीआई के मीडिया विभाग ने आधिकारिक वाट्सऐप ग्रुप पर जानकारी दी,‘‘नवदीप सैनी मैनचेस्टर पहुंच गए है और वह भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग करेगा। वह यहां एकमात्र नेट गेंदबाज है।’’

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बात भुवी की चोट की करें तो उनके बायें पैर की मांसपेशियों में जकड़न और वो तीन मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। ये टीम के लिए सिर दर्द है क्योंकि अगर अब कोई गेंदबाज चोटिल होता है तो उसके स्थान पर खिलाने के लिए टीम के पास विकल्प नहीं है। चो से उभरने के लिए भुवी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन इस दौरान उन्हें दर्द की शिकायत थी।

इससे पहले खलील अहमद भारत के आधिकारिक नेट गेंदबाज थे और अब वो भारत वापस लौट गए हैं। उन्हें अगले महीने से वेस्टइंडीज ए के खिलाफ श्रृंखला में खेलना है। सैनी को  स्टैंडबाई सूची में शामिल किया गया था लेकिन आईपीएल में चोट के चलते वो टीम के साथ यात्रा नहीं कर सके। सैनी भारत में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वालों में शामिल हैं और शीर्ष क्रम को उनकी मौजूदगी में अच्छा अभ्यास मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top