Sports News

महेंद्र सिंह धोनी भी ले सकते हैं संन्यास, बीसीसीआई ने दिया संकेत

Ad

नई दिल्ली: विश्वकप के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से जुड़ी हुई है।  इसी बीच पीटीआई के सूत्रों  आ रही खबर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी विश्वकप के बाद संन्यास ले सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई पर कहा, “आप कभी नहीं जानते की धोनी कब क्या कर दें, ऐसे में कयास यही लगाये जा रहे हैं की धोनी विश्व कप के बाद सन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कप्तानी भी अचानक छोड़ी अब वो क्रिकेट को कभी भी अचानक अलविदा कह सकते हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad

इंग्लैंड में चल रहे विश्वकप की बात करें तो धोनी का प्रदर्शन फैंस के निशाने पर हैं। खासकर उनकी धीमी बल्लेबाजी की खूब आलोचना हो रही है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया 31 रनों से हार गई। इस मैच में धोनी और जाधव की धीमी बल्लेबाजी को भी फैंस ने आड़े हाथ लिया। विश्वकप में धोनी का स्ट्राइक रेट 90 से ऊपर है लेकिन वो शुरू में स्ट्राइक बदलने में कामयाबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले भी 37 साल के हो चुके धोनी एक बयान में कहा था कि अब वो टीम इंडिया में फिनिशर के रोल को इतने अच्छे से नहीं नभा सकते हैं। वो नम्बर पांच पर खेलना ज्यादा पसंद करेंगे। बता दें कि धोनी भारत के एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को आईसीसी की सभी तीनो चैम्पियंस ट्राफी, टी-20 विश्व कप ट्राफी और विश्व कप 2011 ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जितवाई हैं।

वहीं बुधवार को विश्वकप में चयन ना होने से नाराज अंबाती रायुडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रायुडू के स्थान पर ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में चुना गया था। विजय के चोटिल होंने के बाद वो विश्वकप से बाहर हो गए लेकिन उनके स्थान पर मंयक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top