Sports News

इस जीत ने बहुत रूलाया, ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टेस्ट मैच जीता भारत, ऐडिलेड टेस्ट 31 रनों से जीता

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने सोमवार को इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से मात दी। ऑस्ट्रेलिया के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य था, लेकिन पांचवें दिन उसकी पूरी टीम रन बनाकर आउट हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया टीम पांचवें और आखिरी दिन 291 रनों पर सिमट गई। भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस जीत के लिए टीम इंडिया को 10 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रलिया को उसके घर में जनवरी 2008 में खेले गए पर्थ टेस्ट में हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया को 6 हार और दो ड्रॉ का सामना करना पड़ा था। वहीं ऐडिलेड में भारत ने आखिरी बार 2003 में टेस्ट मैच जीता था।

पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं 71 साल (1947-2018) में पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया में किसी सीरीज का पहला टेस्ट जीता है. कंगारुओं की धरती पर 11 टेस्ट सीरीज के बाद भारत ने इस बार सीरीज की शुरुआत जीत से की है।

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत को 45 टेस्ट मैचों में छठी जीत हासिल हुई।

मैच समरी

भारत ने पहली पारी में 250 रन बनाए।  भारत की ओर से बल्लेबाजी में चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 123 रन बनाए थे। वहीं रोहित ने 37, पंत ने 25 और अश्विन ने 25 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में स्टार्क 2, हेजलवुड 3, पेट कमेंस 2 और लायन ने 2 विकेट हासिल किए।

वहीं ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 235 रन बना सकी। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। पहली पारी में पीछे रहना ही ऑस्ट्रेलिया के लिए हार का कारण बना। भारत की ओर से पहली पारी में  बुमराह 3, अश्विन 3, इशांत 2 और शमी को 2 विकेट मिले।

दूसरी पारी 

भारतीय टीम ने 307 रन बनाए। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा  पुजारा ने 71 रन बनाए। वहीं रहाणे ने 70, राहुल 44 और पंत ने 28 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर नॉथन लायन ने 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं स्टार्क को 3 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 291 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से शमी , अश्विन और बुमराह को 3 विकेट और इशांत को एक विकेट मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top