Sports News

रोहित ने दिखाया रास्ता, देवभूमि के पंत ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार

Ad

नई दिल्ली: पहले टी-20 में मिली हार का बदला टीम इंडिया ने दूसरे मैच में ले लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पहली बार न्यूजीलैंड की धरती में पहली बार कोई टी-20 मुकाबला जीता है। दूसरे टी-20 में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी। भारत की इस जीत के बाद स्कोर लाइन 1-1 हो गई है।  भारत की ओर से क्रुनाल पांड्या, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया। पांड्या ने 3 विकेट लिए तो वही शर्मा ने 50 और पंत ने 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा कॉलिन ग्रेंडहोम ने 50 रन बनाए। इसके अलावा रोस टेलर ने 42 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में सीनियर पांड्या ने 3 और खलील अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की।

रुड़की ब्रेकिंग: जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत, गांव बना शमशान

पहले विकेट के लिए रोहित और शिखर ने 79 रन जोड़े। रोहित ने शानदार 50 रनों की पारी खेली। वहीं शिखर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पंत ने 28 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।  इसके अलावा विजय ने 14 और धोनी ने नाबाद 17 रन बनाए।

हल्द्वानी:शादी से घर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत ,घर का था एकलौता चिराग

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम ने न्यूजीलैंड को उसके घर पर किसी टी-20 मुकाबले में मात दी। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2009 में यहां दो मैच खेले थे जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

बेटी ने किया कमाल, मिलेगा इंस्पायर अवॉर्ड, गर्व महसूस कर रहा है उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top