Sports News

मांजरेकर पर भड़के जडेजा, कहा इज्जत देना सीखें, तुमसे ज्यादा मैच खेला हूं

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई है। टीम इंडिया अंक तालिका पर दूसरे स्थान पर है और उसका एक मुकाबला बाकि है। टीम इंडिया ने अपने आखिरी मुकाबले में बदलाव किए थे। कुलदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई थी। फैंस को उम्मीद दी की रवींद्र जडेजा को टीम प्रबंधक मौका देगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जडेजा ने टीम में शामिल नहीं होने के बाद भी शानदार योगदान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जेसन रॉय का शानदार कैच पकड़ा था, जिसकी खूब तारीफ हो रही थी। रवीन्द्र जडेजा एक बार फिर वारयल हो रहे हैं। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर व कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को आड़े हाथ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

मांजरेकर ने हाल ही में कहा था कि वह भारतीय टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाजों को अनियमित बल्लेबाजों-गेंदबाजों के ऊपर तरजीह देते. आईसीसी वर्ल्‍डकप-2019 में बांग्लादेश के खिलाफ (Bangladesh vs India) खेले जाने वाले मैच से पहले मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को अगले मैच में जगह देते। मांजरेकर ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या चहल और कुलदीप के खराब प्रदर्शन के बाद टीम को रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को टीम में शामिल किया जाना चाहिए?

इसके अलावा मांजरेकर ने धोनी की फॉर्म को लेकर भी सवाल उठाए थे। संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, ”कुछ मसलों के बाद भी आज की जीत के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से सुरक्षित टीम बन गई है। राहुल अभी भी ओपनिंग में फिट नहीं बैठ पाए हैं, शमी की डेथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय है और धोनी की गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई है।

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को ये बातें रास नहीं आई। फिर क्‍या था, ‘सर जडेजा’ ने दोटूक अंदाज में मांजरेकर को खिलाड़ि‍यों का सम्‍मान करने की सलाह दे डाली। जडेजा ने ट्वीट करके संजय मांजरेकर को दिए जवाब में मांजरेकर से यह भी कहा-मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और अभी भी खेल रहा हूं। आपको खिलाड़ि‍यों का सम्‍मान करना आना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top