Sports News

घरेलू क्रिकेट में इस युवा गेंदबाज ने कर दिया कमाल, 11 रन देकर ले लिए 10 विकेट

Ad

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट के प्रति दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। भारत देश में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। आलम यह रहता है कि हर परिवार का  बच्चा देश के लिए नीली जर्सी पहनना चाहता है। इसके लिए करोड़ो युवा अपनी मेहनत को भी दोगुना कर देते है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक ऐसा ही परिचय रणजी ट्रॉफी 2018/2019 में   मणिपुर के युवा गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह ने दिया। राजकुमार ने ऐसा कारनामा किया जिसने पूरे देश को उनकी तरफ देखने को मजबूर कर दिया है। इस युवा गेंदबाज ने अपने कारनामे से भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज  पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले की याद दिला दी।

कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में मणिपुर के गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह ने 19 वर्ष पुरानी यादे ताजा कर दी। गेंदबाज राजकुमार ने अपनी एक पारी में 9.5 ओवर में ही 11 रन देकर 10 विकेट अपने नाम कर लिए । अरुणाचल प्रदेश की पहली पारी में 138 रनों के जवाब में मणिपुर की पारी 122 रनों पर सिमट गई। इसके बाद मणिपुर ने दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश को 36 रन पर ही ढेर दिया।

रैक्स राजकुमार सिंह ने 5 विकेट बोल्ड करे, 3 विकेट एलपीडब्लू लिए साथ  2 विकेट कैंच कराके अपने नाम किए । ये कीर्तिमान भारत के गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम था।

कुंबले ने एक पारी में 10 विकेट का रिकार्ड 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोसला कोटला मैदान में अपने नाम किया था, जिसमें 74 रन देकर 10 विकेट का कीर्तिमान अपने नाम किया था । जिसके 19 वर्ष बाद मणिपुर के गेंदबाज रैक्स राजकुमार सिंह ने ये रिकार्ड की बराबरी करी । राजकुमार 3 बार हैट्रिक के करीब पहुंचे । राजकुमार ने पहली पारी में भी 35 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्श के बाद पूरा भारतीय क्रिकेट जगत इस खिलाड़ी की बात कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top