Sports News

करार से बाहर होने के बाद धोनी ने उठाया बैट, रणजी टीम के साथ अभ्यास किया

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को बीसीसीआई ने सालाना अनुबंध लिस्ट जारी की, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है। धोनी पिछले जुलाई से क्रिकेट से दूर थे और इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें सालाना अनुबंध में जगह नहीं दी। धोनी ने अंतिम बार विश्वकप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। अनुबंध में नाम नहीं होने का मतलब ये नहीं है कि धोनी भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने संन्यास की घोषणा नहीं की है और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन उन्हें टीम में जगह दे सकता है।

 गुरुवार को धोनी ने झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास कर सभी को चौका दिया। धोनी ने रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र किया। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए। झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ”यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की।

उन्होंने कहा, ”हमें उम्मीद है कि वह नियमित तौर पर टीम के साथ अभ्यास करेंगे। उनकी उपस्थिति से ही खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है। धोनी अपने अभ्यास के लिये नयी गेंदबाजी मशीन लेकर भी आए। झारखंड की टीम ने जहां लाल गेंद से अभ्यास किया वहीं धोनी ने सफेद गेंद से ही अभ्यास करेंगे। झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। धोनी ने नौ जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top