Sports News

खास है ये लड़का, दोहरा शतक जमाकर सुर्खियों में पृथ्वी शॉ,होगी वापसी…

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट का युवा चहरे के नाम से विख्यात पृथ्वी शॉ एक ने धमाकेदार तरीके से वापसी की है। डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद शॉ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है। उन्होंने बडोदरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दोहरा शतक जड़ एक बार फिर से पूरे क्रिकेट को प्रतिभा का परिचय दिया है। इसे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दो फिफ्टी जमाई थी। शॉ के दोहरे शतक की पूरा भारतीय क्रिकेट करने लगा है।

शॉ की इस पारी के बाद मशहूर कमेंटेटर हर्ष भोगले ने कहा- यह बेहतरीन पारी थी। हमें इस प्लेयर की देखभाल करनी होगी। बता दें कि पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाने वाले शॉ पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए। इसके बाद डोपिंग बैन का शिकार बने। शॉ ने माना था कि उन्होंने जो कफ सीरप लिया था, उसमें प्रतिबंधित केमिकल रहे होंगे। बहरहाल, इस गलती की सजा उन्हें 8 महीने के बैन के रूप में मिली। कई क्रिकेट फैन्स ने शॉ के जज्बे की तारीफ की। माना जा रहा है कि शॉ को अगले महीने के आखिर में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम इंडिया में तीसरे ओपनर के रूप में जगह मिलेगी। इसके पहले तैयारी के लिए वो इंडिया ए के साथ भी वहां जा सकते हैं।

शॉ के बल्ले से पहली पारी में अर्धशतक निकला लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कामल ही कर दिया। समझदारी से नई गेंद का सामना संयम और समझदारी से करने के बाद उन्होंने बडोदरा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 81 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के के साथ उन्होंने शतक पूरा किया। इसके बाद दोहरा शतक पूरा करने में भी देर नहीं लगाई। कुल 179 गेंद पर 19 चौकों और 7 छक्कों के साथ 202 रन बनाए। इस दौरान स्ट्राइक रेट 112.84 रहा। 

To Top