Sports News

चयन के बाद पैदा हुए बबाल के बाद ऋषभ और रायुडू की मिली विश्वकप टीम में जगह

Ad

नई दिल्ली:युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू का नाम बुधवार को भारत के विश्व कप टीम के लिए स्टैंडबाई में शुमार किया गया है। नवदीप सैनी ने भी 30 मई से शुरू होने वाले मेगा इवेंट के लिए तीन बैक-अप वाली सूची में जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईसीसी द्वारा अंतिम स्क्वाड से पहले देशों को संभावित सूची की घोषणा करने की प्रथा के साथ, बीसीसीआई के पास इन तीनों के अलावा किसी को भी शामिल करने का विकल्प है, लेकिन ऐसा होने की संभावना ना के बराबर है। पंत और रायडू के 15 सदस्य टीम से बाहर होने से सोमवार से ही काफी हलचल मची हुई थी। जहां सुनील गावस्कर ने पंत की चूक को आश्चर्यजनक कहा था, तो वहीं रायडू के न चुने जाने पर गौतम गंभीर मे भी सवाल उठाए थे।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंडबाई होंगे। ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंडबाई होंगे जबकि सैनी इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे।

टीम प्रबंधन को अगर जरूरत महसूस होती है तो इन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। सैनी भी उन रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि खलील, आवेश और दीपक स्टैंडबाई नहीं हैं। गेंदबाजों के मामले में इन्हें शामिल करने की संभावना हो सकती है लेकिन बल्लेबाजी में या तो ऋषभ होंगे या फिर रायुडू।

इससे पहले जब अंबाती रायडू को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था और उनकी जगह विजय शंकर 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर को ‘3-डायमेंशनल’ खिलाड़ी बताया था। टीम चयन के दूसरे दिन ही रायडू ने ट्वीट किया था कि वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी-अभी 3-डी ग्लास ऑर्डर किए हैं। माना जा रहा है कि रायुडू का ट्वीट एमएसके प्रसाद की 3-डायमेंशन वाली टिप्पणी पर एक तंज था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top