Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार के कमल कन्याल, बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन और कप्तानी में भी निखार

Ad

Uttarakhand News: Cricket Under-23 Team: Kamal Singh Kanyal: उत्तराखंड क्रिकेट टीम का घरेलू क्रिकेट सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। वर्ष 2023 सीजन में महिला T20 टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया तो वहीं पुरुष अंडर 23 टीम भी वनडे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। कमल सिंह कन्याल की कप्तानी में टीम ने 7 में से छह मुकाबले अपने नाम किए है।

ADVERTISEMENTS Ad

कमल कन्याल ने टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कमल के बल्ले से सात मुकाबले में 378 निकले हैं जिसमें उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जमाया है। कमल का उच्चतम स्कोर 112 है । वहीं उन्होंने 7 मुकाबले में 64.67 की औसत से रन बनाए हैं। खास बात ये है कि कमल ने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की है। इस बात का प्रमाण देता है, उनके द्वारा लगाए गए 50 चौके और पांच छक्के। वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 96 से ज्यादा रहा है। कमल के अलावा अवनीश सुधा और आर्यन शर्मा ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है।

कई मुकाबले ऐसे हैं जिसमें उत्तराखंड को करीबी जीत मिली है, जो बताता है कि टीम प्रेशर को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती है। अब इंतजार है कि उत्तराखंड की युवा टीम वनडे टूर्नामेंट में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखें और पहली बार बीसीसीआई टूर्नामेंट में जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें।

आपको बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की महिला अंडर-19 टीम ने दो बार वनडे टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इसके अलावा अब तक उत्तराखंड की कोई भी टीम चैंपियन बनने में नाकामयाब रही है, हालांकि उत्तराखंड को घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनें हुए 5 साल हुए हैं लेकिन कम वक्त में भी टीम ने अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट सर्किट में पहचान स्थापित की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top