Sports News

बड़ी खबर:क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित ,भारत और श्रीलंका सीरीज़ का दूसरा टी-20 स्थगित

Ad

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच मंगलवार को होने वाला था वह स्थगित कर दिया गया है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अन्य खिलाड़ियों के सैंपल रिपोर्ट के आने का इंतजार हो रहा है। अगर सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो दूसरा मुकाबला बुधवार को कराया जा सकता है। पांड्या के कोरोना संक्रमित मिलने से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया टी-20 में भी शानदार लय में दिखाई दे रही थी। इसके बाद बीते रविवार से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई थी, जिसमें भारत ने मेजबान टीम को 38 रनों से मात देकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

बता दें कि इससे पहले श्रीलंका टीम में कुछ खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिले थे और सीरीज़ देरी से शुरू हुई थी। कोरोना वायरस का क्रिकेट के मैदान पर प्रकोप लगातार बना हुआ है। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषऊ पंत और गेंदबाजी कोच भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी भी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ के वक्त संक्रमित पाए गए थे। कोरोना संक्रमण के केस सामने आने के बाद ही आईपीएल-14 सीजन को भी स्थगित करना पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top