Sports News

क्रिकेट विश्वकप से पहले ऋषभ पंत को लेकर अपडेट, बल्लेबाज के रूप में होगी वापसी !

Ad

नई दिल्ली: BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चहेते खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक निजी वेबसाइट को बीसीसीआई के सूत्र द्वारा बताया गया है कि ऋषभ पंत की एक्सीडेंट के बाद कई सर्जरी नहीं हुई है। उन्होंने पंत की कई सर्जरी होने की बात को अफवाह करार दिया। इसके अलावा यह खबर भी सामने आई है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम हर दो हफ्ते में ऋषभ की फिटनेस की जांच कर रही है। बीसीसीआई के सूत्र द्वारा यह भी कहा गया कि ऋषभ पंत उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि साल के अंत में ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और आईपीएल से भी बाहर हो गए थे। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद सिंतबर में एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से कई विख्यात न्यूज़ पोर्टल्स ने खबर प्रकाशित की है। बीसीसीआई सूत्रों ने यह भी कहा कि ऋषभ को चलने के लिए बैसाखी के सहारे की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। सड़क हादसे के बाद ऋषभ के लिगामेंट की सर्जरी हुई थी और अब वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। लिगामेंट की सर्जरी होने की वजह से ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग करने में अधिक वक्त लग सकता है लेकिन शुरुआत में वह बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top