Sports News

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज का बचकाना बयान, भारत के मुसलमान हमें सपोर्ट करते हैं…

Ad

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप का मुकाबला 15 अक्टूबर को होना है। सभी को इस मुकाबले का इंतजार है। पूर्व खिलाड़ियों की ओर से इस मैच को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन ने एक बचकाना बयान दिया है। नावेद-उल-हसन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेन इन ब्लू के खिलाफ मैच में ‘भारतीय मुसलमान पाकिस्तान का स्पोर्ट करेंगे’। नादिर अली के पॉडकास्ट में नावेद ने यह बात की। बता दें कि 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तान की टीम भारत आने वाली है।

पाकिस्तान ने भारत को 50 ओवर विश्वकप में कभी नहीं हराया है। नादिर अली पॉडकास्टर में नावेद से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैच भारत में है तो भारत ही फेवरेट होगा। पाकिस्तान की टीम भी बहुत अच्छी है और अच्छा मुकाबला होगा। इस बीच उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिम पाकिस्तान को स्पोर्ट करते हैं। भारत के मुसलमान हमें काफी सपोर्ट करते हैं। मैं यहां दो सीरीज खेला हूं अहमदाबाद और हैदराबाद में।’

नावेद उल हसन राणा ने 2004 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट, 74 वनडे और 4 टी20 मैच खेले। इसमें उनके नाम 18, 110 और 5 विकेट हैं। भारत के खिलाफ नावेद ने दो टेस्ट खेले थे, इसमें उनके दो विकेट थे। वहीं 16 वनडे में उन्होंने भारत के 33 बल्लेबाजों को आउट किया है। 2010 में उन्होंने आखिरी मैच खेला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top