Sports News

उत्तराखंड के गेंदबाजों ने 5 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया, एक अकेले ने मैच बदल दिया

Ad

Uttarakhand vs Delhi: Ranji Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच जो हुआ, उसकी कल्पना कोई नहीं करेगा। पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाने और बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद भी भारत 28 रन से मैच हार गया। जो मैच तीन दिन खत्म और भारत की झोली में दिख रहा था तो चौथे दिन इंग्लैंड ने जीत लिया। इंग्लैंड के लिए ओली पॉप ने 196 रनों की पारी खेली। हैदराबाद टेस्ट मैच की तरह उत्तराखंड और दिल्ली के बीच चल रहा रणजी ट्रॉफी का मैच भी घट रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने केवल 147 रन बनाए थे जवाब में उत्तराखंड ने 239 रन बनाए। उत्तराखंड के पास अच्छी खासी लीड थी और दूसरी बल्लेबाजी करनी होती दिल्ली ने केवल 12 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे आपको जानकर हैरानी होगी कि पांचो बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन ओली पॉप की तरह दिल्ली के लिए कप्तान हिम्मत सिंह ने कमाल कर दिया, उन्होंने 217 गेंद में 194 रनों की पारी खेली जिसमें 27 चौक के और एक छक्का शामिल रहा।

उन्हें निचले क्रम के बल्लेबाजों का अच्छा साथ मिला और दिल्ली ने दूसरी पारी 9 विकेट के नुकसान पर 264 रनों पर घोषित कर दी लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 95 रनों पर छह विकेट खो दिए हैं और अभी भी उन्हें जीत के लिए 78 रनों की जरूरत है और उसके पास कोई भी विशेषज्ञ बल्लेबाज मौजूद नहीं है। यह मुकाबला बिल्कुल हैदराबाद टेस्ट की तरह बीत रहा है। अब देखना होगा कि चौथे दिन मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top