Sports News

विश्वकप: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले मौसम पर ताजा अपडेट, जानिए

Ad


नई दिल्ली: क्रिकेट विश्वकप 22019 का सबसे बड़ा मैच ( भारत बनाम पाकिस्तान) रविवार को खेला जाने वाला है। इस मुकाबले के लिए विश्वभर के क्रिकेट फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। विश्वकप के इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 6 बार हराया है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से बारिश ने सभी को डराया हुआ है। इस विश्वकप में बारिश विलन बन गई है। टूर्नामेंट में अभी तक बारिश के कारण चार मैच बिना गेंद डाले रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल है। बारिश के बीच विश्वकप के आयोजन को लेकर क्रिकेट फैंस आईसीसी व ईसीबी की भी आलोचना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

भारत-पाकिस्तान मैच में भी बारिश का साया मंडरा रहा है। शनिवार को मैनचेस्टर में बारिश हुई है। वहीं ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की आउटफिल्ड भी गिली है।  मौसम विभाग की ताजा अपेडट के मुताबिक रविवार को रुक-रुक बारिश हो सकती हैं।  इंग्लैंड के अनिश्चित मौसम को देखते हुए कुछ भी हो सकता है। विभाग के अनुसार, स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12 से 1 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा।

इस विश्वकप के मुकाबलों को खराब रही बारिश ने टूर्नामेंट का रोमांच को किरकिरा कर दिया है। वहीं बारिश आगें चलकर कई टीमों का खेल भी बिगाड़ सकती है। भारत और पाकिस्तान के फैंस पूरे 50-50 ओवर्स का मैच देखना चाहते हैं। अगर मुकाबले में ओवर्स की कटौती होती है तो इससे रोमांच कम होगा। इस मैच के लिए आयोजकों पर भी काफी दवाब है और किसी स्थिति में मुकाबले को रद्द किया जाता है तो उन्हें दर्शकों से निपटने में काफी परेशानी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top