Sports News

रोहित, रायडू और हरभजन 5वीं बार उठाएंगे आईपीएल की ट्रॉफी, मजेदार है ये आंकड़ा

Ad

मपनई दिल्ली: आईपीएल सीजन-12 अपने विजेता से केवल कुछ घंटे दूर है। इस लीग की सबसे बड़ी दो टीमों में फाइनल में भिड़ने को तैयार है। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की चैन्नई सुपरकिंग्स हैदराबाद में चौथी पर खिताब को अपने नाम करने के लिए उतरेगी। इस साल दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए है,जिसमें मुंबई ने जीत हासिल की है। इस लिहाज से मुंबई के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर हैं लेकिन धोनी जैसे कप्तान के सामने पुराने रिकॉर्ड पर निर्भर रहना मुंबई के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आर्टिकल में हम आपकों एक रोचक बात बताने जा रहे हैं। दोनों ही टीम में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो 5वीं बार आईपीएल के खिताब को चूमेंगे। रोहित शर्मा, अंबाति रायडू और हरभजन सिंह। ये तीनों खिलाड़ी इससे पहले 4 बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

रोहित शर्मा सबसे पहले साल 2009 में डेकेन चार्जर्स का हिस्सा रहे थे जिसने साउथ अफ्रीका में आईपीएल-2 के खिताब को अपने नाम किया था। इसके बाद रोहित मुंबई में आए और 2013,2015 और 2017 में टीम को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। रोहित की कप्तानी क्रिकेट फैंस को भी खासा रास आती है और अक्सर लोग उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने की विकालत भी करते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित अपने नाम के साथ एक ट्रॉफी ADD कर ये खास रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं !

दो अन्य खिलाड़ी ऐसे है जिन्होंने तीन खिताब रोहित की कप्तानी में ही जीते। अंबाति रायडू और हरभजन सिंह ये दोनों खिलाड़ी साल 2017 तक मुंबई के खेले। इस बीच इनके खाते में तीन ट्रॉफी आई। इसके बाद दोनों चैन्नई में शामिल हुए और साल 2018 में चैंपियन टीम का हिस्सा बनें। अंबाति रायडू और हरभजन सिंह की कोशिश रहेगी कि अपने पूर्व कप्तान से पहले इस खास रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top