Bageshwar News

बागेश्वर की प्रेमा रावत ने फिर दिलाई उत्तराखंड को जीत, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके

Ad

Uttarakhand Women Team: महिला T20 ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम ने तीसरी जीत दर्ज कर ली है। उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से मात दी। इसके साथ ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की महिला टीम T20 टूर्नामेंट में अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 87 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से मनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 16 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी की बात करें तो बागेश्वर के कपकोट की रहने वाली प्रेमा रावत ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। खास बात ये रही कि प्रेमा ने 19 डॉट बॉल फेंकी। इसके अलावा एकता बिष्ट और राघवी बिष्ट को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए पूनम और रीना ने 42 रन जोड़े। उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने 6.3 ओवर शेष रहते मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। पूनम राउत ने शानदार नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ ही महिला टीम ने नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया है।

छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाली प्रेमा रावत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर हैं। प्रेमा ने चार मुकाबले में 10 विकेट अपने नाम किए है। उनका औसत 7.10 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने चार मुकाबले में 16 ओवर फेंके हैं और 59 डॉट बॉल डाली है। प्रेमा का ये प्रदर्शन भारतीय महिला टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर जरूर खींच रहा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top