Sports News

उत्तराखंड के सार्थक का नार्थ जोन फुटबॉल टीम में चयन, पिता के पहाड़ी गानों पर थिरकता है देवभूमि

Ad

Sarthak Joshi: Football Team: Singer Lalit: Mohan Joshi: खेल के मैदान से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड निवासी सार्थक जोशी का नार्थ जोन इंडिया खेलों फुटबॉल फाइनल राउंड के लिए अंडर 17 टीम में चयन हुआ है। सार्थक जोशी के पिता का नाम ललित मोहन जोशी है जो उत्तराखंड के विख्यात लोकगायक हैं। ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड को ऐतिहासिक गाने दिए हैं,जो विदेशों में खूब पोपुलर हैं। सार्थक जोशी के चयन के बाद उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 17 एवं 18 नवंबर को देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफ‌ए) और इंडिया खेलों फुटबॉल संस्था द्वारा देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित हुए टेलेंट हंट फुटबॉल ट्रायल में सार्थक ने प्रतिबाग किया था। इस टैलेंट हंट में कुल 415 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टैलेंट हंट में सार्थक का प्रदर्शन शानदार रहा था और इसके चलते उन्हें अंडर-17 टीम में जगह मिली है। सार्थिक जोशी आगामी 16 दिसंबर को गुड़गांव के फास्ट फुटबॉल क्लब में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। एक निजी वेबसाइट को उनके पिता ललित मोहन जोशी ने उनके चयन की बधाई दी।

सार्थक जोशी मारिया कान्वेंट स्कूल काशीपुर में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। सार्थक की कामयाबी खास है क्योंकि क्रिकेट की तुलना में फुटबॉल को भारत में बड़ा एक्सपोजर नहीं मिल पाया है। अगर युवा इस खेल की तरफ आकर्षित होंगे तो फुटबॉल भी क्रिकेट की तरह भारत में विख्यात होगा।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों में फुटबॉल को लेकर भी भारत में क्रेज बढ़ा है। भारत में बड़े स्तर पर फुटबॉल लीग का आयोजन भी होता है, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी प्रतिभाग करते हैं। अगर सार्थक जोशी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इंडियन सुपर लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों के फ्रेंचाइजी का ध्यान उनकी तरफ जाएगा और भविष्य में उन्हें भी खेलने का मौका मिल सकता है। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से सार्थक जोशी को हार्दिक शुभकामनाएं और आगामी टूर्नामेंट के लिए बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top