Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग शुरू होते ही आई अच्छी खबर,पांच खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: कहते हैं ना अगर किसी भी चीज का इस्तेमाल सही ढंग से किया जाए तो नतीजे सकारात्मक होते हैं। ऐसा ही कुछ गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स के साथ हुआ है। कंपलेक्स में बने स्विमिंग पूल का इस्तेमाल लंबे वक्त से नहीं हो रहा था। खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और निजी स्विमिंग पूल पर निर्भर होना पड़ रहा था। वहीं हल्द्वानी से तरणताल भी कोरोना काल से बंद था। इंटरनेशनल स्टेडियम में लगातार निरीक्षण हुआ तो स्विमिंग पूल को भी शुरू करने का फैसला किया गया। आप बोल सकते हैं कि कुछ ही दिन में इसके सकारात्मक नतीजे भी दिखने लग गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भुवनेश्वर में होने वाली जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 11 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन भुवनेश्वर में 16 से 20 जुलाई के बीच किया जाएगा। उत्तराखंड की टीम में नैनीताल के पांच खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में तेजस्विनी शर्मा, प्रभात धपोला, राजवर्धन नयाल, ओम भंडारी, रजत धपोला शामिल हैं। वही कोच पूनम सिरोला और संतोषी गुरूरानी के नेतृत्व में खिलाड़ी 14 जुलाई को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। उत्तराखंड तैराकी संघ सचिव सीमा मल्होत्रा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top