Sports News

उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवाओं का कमाल, 50 ओवर में बना डाले 430 रन

Ad

Uttarakhand News Cricket: वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तराखंड ने मेघालय के खिलाफ 50 ओवर में 430 रनों का विशाल लक्ष्य बनाकर कमाल का प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले को क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की टीम ने 296 रनों से अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबला पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाएं। उत्तराखंड की ओर से पूर्वांश ध्रुव ने 174 और कप्तान आरव महाजन ने 140 रनों की पारी खेली। जवाब में मेघालय की टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। मेघालय के लिए शुभम ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया।

उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो कृष्ण गर्ग और आरव महाजन को सर्वाधिक तीन-तीन विकेट मिले। इसके अलावा अशर खान और कुणाल को दो-दो विकेट प्राप्त हुए। 2023-24 घरेलू सीजन में उत्तराखंड अंडर-19 टीम की है ये पहली जीत है। वीनू मांकड़ ट्रॉफी के पहले मुकाबले को टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर टीम ने लय हासिल कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top