Sports News

IPL सीजन-12 के लिए उत्साहित उत्तराखण्ड क्रिकेट फैंस के हाथ लगी निराशा

Ad

हल्द्वानी: आईपीएल सीजन-12 के लिए निलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। कई युवा खिलाड़ियों का करोड़पति बनने का सपना पूरा हुआ है तो कई खिलाड़ियों को खरीदार ही नहीं मिला। आईपीएल में विभिन्न रणजी टीम के खिलाड़ियों को जगह मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्भया रेप केस के 6 साल बाद फिर दरिंदगी से कांपा भारत, उत्तराखण्ड में हैवानियत

उत्तराखण्ड के फैंस को भी उम्मीद थी कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में शिरकत करने का मौका मिलेगा। साल 2019 में होने वाले आईपीएल से पहले उत्तराखण्ड के फैंस को निराधा हाथ लगी है। उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम किसी भी खिलाड़ी को निलामी में खरीदार नहीं मिला।

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग खत्म, देवभूमि की जनता के लिए जॉन ने बोली ये बड़ी बात

बता दें कि आईपीएल के पंजीकरण के लिए UCCC  ने बीसीसीआई को कप्तान रजत भाटिया के साथ ही पियूष जोशी, कार्तिक जोशी, वैभव भट्ट, दीपक भटोला, करणवीर कौशल, आर्य सेठी, मलालम रंगराजन , गिरीश रतूड़ी, अविरल तिवारी के नाम पंजीकरण के लिए भेजे थे। वहीं फैंस को उम्मीद थी कि विजय हजारे में दोहरा शतक जमाने वाले करणवीर कौशल आईपीएल में टीम मालिक को रुझाने में कामयाब होंगे। वैसे उत्तराखण्ड के ऋषभ पंत, मनीष पांडे, कमलेश नगरकोटी और पवन नेगी इस बार भी आईपीएल में दिखाई देंगे।

नहीं थम रहा है बागेश्वर एक्सप्रेस का कहर ,फिर किया विरोधियों का बुरा हाल, ये है नया कारनामा

यह खिलाड़ी बनें करोड़पति

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 के लिए जयपुर में संपन्न हुई। नीलामी में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी 8.4 करोड़ रुपए में बिके हैं। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।  इसके अलावा सैम करन 7.2 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब),कोलिन इंग्राम 6.6 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स) और मोहित शर्मा 5 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top