Election Talks

नैनीताल में सिपाही ने रोक दी SSP की गाड़ी, कप्तान बोले, मुझे ऐसे जवानों पर गर्व है

Ad

Code Of Conduct: SSP Prahlad Narayan Meena: Honest Police Constable:

ADVERTISEMENTS Ad

नए भारत के नए विश्वास की अद्भुत मिसाल लोकसभा चुनाव से पहले देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आई है। ऐसा लग रहा है कि भारत माता की सेवा में तैनात शीर्ष नेतृत्व से लेकर सड़क पर अपनी ड्यूटी कर रहे सिपाही भी एक समान अनुशासन और समर्पण से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। जिला नैनीताल के SSP प्रह्लाद नारायण मीणा ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद से पूरे देश में आचार संहिता लागू है। कई कारणों से राष्ट्रीय ख़बरों में जगह बनाने वाले नैनीताल जिले पर इस समय पूरे देश की नज़रें हैं। इसी बीच आचार संहिता के नियमों के हो रहे पालन का निरक्षण करने के लिए नैनीताल के SSP प्रह्लाद नारायण मीणा के साथ जो घटना हुई उससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

चेकपोस्ट पर पुलिस टीम की मुस्तैदी को परखने के लिए SSP मीणा कई बार रात में गश्त लगाते और आवश्यक सुधारों पर दिशानिर्देश देते हैं। कुछ दिन पहले वे निजी वाहन से रात को रामनगर जा रहे थे। रास्ते में आम्रपाली चौकी, चेकपोस्ट पर SSP मीणा को चेकिंग के लिए एक सिपाही द्वारा रोका गया। SSP मीणा ने अपने वाहन चालक को गोपनीयता बनाए रखने का इशारा किया। इसके बाद सिपाही ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चालक से उसके गंतव्य के बारे में पूछा। प्राप्त जानकारी से संतुष्ट हुए सिपाही ने फिर चालक को बाहर बुलाया और वाहन की डिक्की की तलाशी ली। सिपाही, SSP की गाड़ी की उसी तरह तलाशी ले रहा था जैसे अन्य किसी भी वाहन की तलाशी ली जाती है। इतने में ड्यूटी पर तैनात दूसरा पुलिस कर्मी ने SSP मीणा की गाड़ी को पहचान लिया और तलाशी ले रहे सिपाही के पास आकर उसे भी अवगत कराया।

तलाशी पूरी कर चुके सिपाही को जब SSP प्रह्लाद नारायण मीणा के उस वाहन में होने की जानकारी मिलती है तो वह कुछ नहीं सोचता और गर्मजोशी से SSP को सलूट करता है। SSP मीणा भी अपने वाहन से बाहर आते हैं, सलूट का जवाब देते हैं और तलाशी ले चुके सिपाही की निष्ठा और अनुशासन के लिए उसकी पीठ थपथपाते हुए सराहना भी करते हैं। इस घटना के बाद SSP मीणा ने कहा कि “मुझे अपने ऐसे जवानों पर गर्व है, जो ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। सिपाही को सम्मानित किया जाएगा।” ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे, देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने वाले सभी सिपाही-अधिकारियों के सम्मान में हम भी सभी से कहना चाहते हैं ‘अपना समय मेहनत में लगाओ, मेहनत में धोखेबाज़ी नहीं होती, जो करे मेहनत सबके भले के लिए, उसे राहों में परखने वाली शक्ति, भोली-भाली नहीं होती’
भारत माता की जय!

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top