Viral

पहाड़ की रविना ठाकुर किसी मिसाल से कम नहीं, पिता के जाने के बाद बनी “लेडी ड्राइवर”

Ad

मनाली: प्रेरणाएं हमारी आस पास ही होती हैं, केवल हमें उन्हें खोजने की आवश्यकता होती है। पहाड़ की एक लेडी ड्राइवर रविना ठाकुर भी ऐसी ही एक प्रेरणा का नाम है। जोगिंद्रनगर गांव की निवासी रविना ठाकुर एक ड्राइवर हैं और उनकी मेहनत के खातिर उन्हें नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें ति रविना ठाकुर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र के जोगिंद्रनगर गांव की रहने वाली हैं। 25 वर्षीय रविना ने पिता के देहांत के बाद परिवार का पेट पालने के लिए टैक्सी चलाना शुरू किया था। आज की तारीख में उन्हें एक सफल चालक के रूप में जाना जाता है। रविना पंजाब, हरियाणा, वृंदावन और दिल्ली तक भी जाती हैं।

रविना टैक्सी चलाकर अपने सपने पूरे कर रही हैं। रविना का कहना है कि जीवन में कठिनाई तो देखी मगर इसकी वजह से वह कभी परेशान नहीं हुई। रविना का कहना है कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। रविना को हिमाचल प्रदेश सरकार से नारी शक्ति सम्मान भी मिल चुका है। इसमें कोई शक नहीं कि रविना ने ना केवल महिलाओं बल्कि हर वर्ग को चुनौतियों से डटकर लड़ने की प्रेरणा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top