Uttarkashi News

CDS नतीजों में उत्तराखंड के युवा का कमाल, शुभम नेगी को मिला देश में 12वां स्थान

PHOTO SOURCE:devbhoomidarshan
Ad

हल्द्वानी: एनडीए परीक्षा के नतीजों के बाद सीडीएस परीक्षा के नतीजे भी जारी हो गए हैं। हर बार की तरह उत्तराखंड के बच्चों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रौशन किया है। आपको बता दें कि पिछले साल सीडीएस परीक्षा नतीजों में उत्तराखंड हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं कुछ दिन पहले जारी हुए नेशनल डिफेंस एकेडमी परीक्षा के नतीजों मे हल्द्वानी के कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया दूसरा स्थान हासिल किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

लोक सेवा आयोग (UPSC) यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन II 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीडीएस 2 का फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड की बात करें तो उत्तरकाशी साड़ा गांव निवासी शुभम नेगी ने ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है। शुभम की कामयाबी की खबर के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शुभम नेगी ने प्रारम्भिक शिक्षा सुमन ग्रामर स्कूल बड़कोट और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला से पूरी की। इंटर पास होने के बाद उन्होंने देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। शुभम को भारतीय सेना का हिस्सा बनना था और ऐसे में उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वैसे भी वह सैन्य परिवार से ताल्लुख रखते हैं और बचपन से ही उनकी रूचि इसी दिशा में थी। शुभम के पिता रणबीर सिंह नेगी जहां बीएस‌एफ में तैनात हैं और मां हेमलता नेगी हाउस मेकर हैं। शुभम ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता समेत गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि सभी ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की टीम की ओर से शुभम नेगी को हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top