Nainital-Haldwani News

मां के आर्शीवाद के साथ सुमित करेंगे चुनावी मंथन,हर गली में पहुंचेगी इंदिरा संकल्प यात्रा

मां के आर्शीवाद के साथ सुमित करेंगे चुनावी मंथन, हल्द्वानी के 40 वॉर्डों में निकाली जाएगी इंदिरा संकल्प यात्रा
Ad

हल्द्वानी: विकास की देवी कही जाने वाली स्वं. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने लोगों के दिल में अहम जगह बनाई है। उनके निधन के बाद शहर में उमड़ा हुजूम इस बात को साबित कर चुका है। बहरहाल अब सुमित हृदयेश ने कमान संभाल ली है। सुमित ने तय किया है कि वे 19 सितंबर से इंदिरा विकास संकल्प यात्रा निकालेंगे। ये यात्रा हल्द्वानी के सभी 40 वार्डों में जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए ही सुमित हृदयेश इस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। इस यात्रा की घोषणा सोमवार को नैनीताल रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने की है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों का जाल बिछाने, पेयजल योजना को मजबूत करने, सुंदरीकरण कार्यों के अलावा डॉ. इंदिरा ने हर वर्ग के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई है। हालांकि उनके द्वारा लाए गए बड़े प्रोजेक्ट जैसे इंटरनेशनल स्टेडियम, आइएसबीटी और इंटरनेशनल जू को भाजपा सरकार ने बदले की भावना से ठंडे बस्ते में डाल दिया।

मगर जनता जानती है कि डॉ. इंदिरा का विकास मंत्र किस तरह का था। सुमित हृदयेश ने कहा कांग्रेसजनों संग चर्चा कर तय किया गया कि हर वार्ड में संकल्प यात्रा निकालकर ठप हुए विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए आशीर्वाद व सहयोग की अपील की जाएगी। गौरतलब है कि ये यात्रा 19 सितंबर से शुरू होगी।

आपको बता दें कि हल्द्वानी शहर में कुल 40 वार्ड आते हैं। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा हर वार्ड में दो से तीन दिन तक निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य बतौर विधायक डा. इंदिरा द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखने और उनकी वर्तमान समस्याओं का निराकरण कराना रहेगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि लोगों के प्रति डा. इंदिरा पूरी तरह से समर्पित रही। आखिरी सांस तक वह लोगों की सेवा में लगी रहीं। इस समर्पण का अंदाजा इस बात से पता चलता है कि निधन के दो दिन पहले भी वह जनता के लिए सड़क पर धरना दे रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top