Sports News

सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी, उत्तराखंड के ऋषभ पंत बनेंगे भारत के कप्तान

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड क्रिकेट को भले ही साल 2018 में बीसीसीआई से मान्यता मिली हो लेकिन राज्य को युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक पहचान दी है। भले ही पंत का क्रिकेट करियर दिल्ली से शुरू हुआ हो.. वो दिल्ली घरेलू टीम के सदस्य हो लेकिन उनकी कामयाबी के साथ उत्तराखंड का नाम जरूर जुड़ जाता है। रुड़की के रहने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले एक साल में अपने परिश्रम से पूरा क्रिकेट करियर बदल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंत को सीमित ओवर क्रिकेट से बाहर कर दिया गया था लेकिन भारत को दो टेस्ट सीरीज़ जीताने के बाद उन्होंने वापसी कर ली है। अब तो उन्हें भारतीय टीम के फ्यूचर कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए कि आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कप्तान बनाया और अपने इस असाइनमेंट में वह पास हुए हैं। आठ में 6 मुकाबले उनकी टीम ने जीते… जो दो मुकाबले वह हारे वह भी काफी क्लॉज़ थे।

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्‍कर ने भविष्‍यवाणी की है कि ऋषभ पंत भविष्‍य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। पंत की कप्तानी से गावस्कर प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पंत हमेशा सीखना चाहते हैं। इस युवा खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में झलकी दिखाई है और अगर धैर्य रखते हुए उसने कप्‍तानी की तो ज्‍यादा सफल होगा।

गावस्‍कर ने ‘स्‍पोर्ट्स्‍टार’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘ऋषभ पंत के नेतृत्‍व में दिल्‍ली टूर्नामेंट की सबसे शानदार टीम रहे। उन्होंने कहा मैच के बाद हर बार उनसे कप्तानी को लेकर सवाल किया जाता था। पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे लिखा, ‘पंत भविष्‍य का कप्‍तान है, इसमें कोई शक नहीं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उसने दिखाया कि प्रतिभा अवसर से तभी मिल सकती है, जब यह सुधार के साथ बराबरी से चले।’ पंत ने आईपीएल-14 में अपनी कप्तानी से तो प्रभावित किया ही, उनकी बल्लेबाजी भी अच्छी रही> उन्होंने 8 मैचों में 35 से ज्यादा की औसत से 213 रन बनाए। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 8 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की और आईपीएल के टलने तक वह अंक तालिका में टॉप पर है। फिलहाल टूर्नामेंट कोरोना वायरस के चलते स्थगित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top