Nainital-Haldwani News

होली पर रेलवे का गिफ्ट, काठगोदाम से मुंबई के लिए चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Ad

Train: Mumbai to Lalkuan: रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09075/09076 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन किया है। यह गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई और 04, 11, 18, 25 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई से प्रस्थान करेगी। वहीं, काठगोदाम से वापसी यात्रा 13, 20, 27 मार्च, 03, 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई और 05, 12, 19, 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

संपूर्ण यात्रा विवरण
मुम्बई सेण्ट्रल से काठगोदाम (09075)
गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होती हुई काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी। इसमें बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुंआ और हल्द्वानी शामिल हैं।

(09075) गाड़ी काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और वापसी में हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, डकनिया तलाव, रतलाम, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए मुम्बई सेण्ट्रल 20.55 बजे पहुंचेगी।

कोच संरचनाः
इस गाड़ी में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 2 साधारण द्वितीय श्रेणी और 2 जीएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top