Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग पूल हुआ शुरू, महीने में देने होंगे केवल 800 रुपए

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग पूल तैराकी के लिए खोल दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से तरणताल बंद था और ऐसे में तैराकों को निजी स्विमिंग पूल पर निर्भर रहना पड़ रहा था। पिछले दिनों में कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने भी इंटरनेशनल स्टेडियम का दौरा किया था और युवाओं को लिए खेलों को जल्द शुरू करने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में स्विमिंग करने से पहले तैराकों को पंजीकरण करना होगा और इसके अलावा उन्हें ट्रायल भी देना होगा। जिन्हें स्विमिंग आती है उनके लिए ही पूल को खोला गया है। हल्द्वानी में जिला खेल कार्यालय ट्रायल लेने की जिम्मेदारी निभा रहा है।  स्विमिंग पूल की गहराई पांच फिट से अधिक होने पर 12 साल से ऊपर के बच्चों को ही ट्रायल का मौका दिया गया है।

जिला क्रीड़ाअधिकारी रशिका सिद्दीकी ने कहा कि तैराकी के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम चार बजे से ट्रायल होंगे। ट्रायल देने वाले खिलाड़ी अपना आवेदन फार्म दोपहर दो बजे तक हल्द्वानी स्टेडियम में जमा करा सकते हैं। स्विमिंग पूल में तैराकी के ट्रायल के बाद ही एंट्री मिलेगी। पूल सुबह 7 बजे से 11 बजे और फिर शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।

 स्विमिंग पूल के फॉर्म की कीमत 10 रुपये है। वहीं महीने का शुल्क 800 रुपए रखा गया है। जबकि राष्ट्रीय स्तर के तैराकों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है। खिलाड़ी पूल के शुरू होने के बाद काफी खुश है। उनका कहना है कि अब वह अभ्यास पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं। इससे पहले उन्हें भारी भरम फीस देकर तैराकी करनी पड़ रही थी। किसी भी अधिक जानकारी के लिए +91 8859889226 संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top