National News

तारक मेहता नाटक फेम मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर चिंता में फैंस

Ad

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘चंपक चाचा’ का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट के साथ हादसे की खबरें आई ही थी कि अब बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट हो गया है। मुनमुन दत्ता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस दुर्घटना की जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिछले दिनों यूरोप ट्रैवल के लिए निकलीं मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में काफी चोट लगी है। इसलिए मुझे अपना टूर खत्म करके घर वापस लौटना पड़ा है।

गौरतलब है कि हाल में जेठालाल के बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट भी शूट के दौरान हादसे का शिकार होने की खबरें सामने आई थी। अब अमित भट्ट ने बताया है कि ये खबरें झूठी हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मुझे बहुत छोटी सी चोट लगी है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और आपके सामने हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top