Uttarakhand News

उत्तराखंड में शिक्षक बनने का शानदार मौका, इन पदों पर होने जा रही है भर्ती

Ad

Uttarakhand news: Job news: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में इस साल 7000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की भर्ती जुलाई से, एलटी शिक्षकों की अगस्त और प्रवक्ताओं की भर्ती सितंबर में शुरू होगी। ( Teacher post in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

नया मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा

इसके अलावा प्रदेश में एक नया मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। यदि बोर्ड कहेगा कि कोई शिक्षक गंभीर बीमारी के कारण पढ़ा नहीं सकता है तो संबंधित शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। डॉ. धन सिंह बीते शनिवार शाम को नैनीताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता आदि विभागों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में कहा कि शिक्षकों की तबादला संबंधी समस्याओं के निस्तारण पर भी विचार किया जा रहा है। तबादले में मेडिकल के मामले अधिक आ रहे हैं। ( Jobs in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top