Tehri News

रोजगार के लिए पिता ने किया यूरोप का रूख, टिहरी की किरण ने नीट परीक्षा पास कर दिया मेहनत का फल

Ad

देहरादून: नीट परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं और अब एक-एक कर उत्तराखंड में सफल हुए युवाओं की कहानी आपके बीच आते रहेगी। इस आर्टिकल में हम आपको टिहरी जनपद की किरण पंवार ( KIRAN PANWAR) के बारे में बताएंगे। किरण ने नीट परीक्षा में 617 अंक हासिल किए हैं। मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखने वाली किरण ने स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद नीट की कोचिंग की। बता दें कि किरण ने 2019 में इंटर किया और उनके 86 प्रतिशत अंक आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूली पढ़ाई पूरी करने बाद किरण ( KIRAN PANWAR NEET) देहरादून गई और उन्होंने कोचिंग में प्रवेश लिया। पहले दो प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने अपना परिश्रम जारी रखा और अब अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर दिया। किरण के पिता राम सिंह पंवार यूरोप में शेफ हैं। मां गृहिणी हैं जबकि छोटा भाई जसविंदर इंटर का छात्र है। किरण की कामयाबी ने साबित कर दिया कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलो में भले ही संसाधनों की कमी हो लेकिन युवाओं की लग्न में कोई कमी नहीं है। परिश्रम, लग्न व दृढ़ निश्चय के बूते उन्हें कामयाबी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top