Tehri News

सुरकंडा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सूचना, 12 दिन रोपवे सेवा बंद रहेगी

Ad

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में स्थित सिद्धपीठ सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। 17 अगस्त से 28 अगस्त तक रोपवे का संचालन नहीं होगा। ऐसे में सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने इस बारे में बताया कि 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे सेवा 17 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को रोपवे से मंदिर आने की सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा।

रोपवे का संचालन बंद रहने से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। उन्हें कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी। सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता करीब 500 व्यक्ति प्रति घंटा है।

पहले श्रद्धालुओं को सुरकंडा मंदिर पहुंचने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर की चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब श्रद्धालु कद्दूखाल से महज पांच से दस मिनट में सुरकंडा देवी मंदिर पहुंच जाते हैं। रोपवे का निर्माण लगभग पांच करोड़ से किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top