Tehri News

टिहरी के रोहित भट्ट ने माउंट एलब्रुस में तिरंगा फहराया, यूरोप से साथियों को दी श्रद्धांजलि

Ad

Uttarakhand News: Rohit Bhatt Success Story: टिहरी जिले के रहने वाले रोहित भट्ट ने एक कारनामा किया है। उन्होंने यूरोप महादीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस् पर तिरंगे लहराया है। रोहित भट्ट ने यूरोप महादीप का सबसे ऊँचा पर्वत रूस मे स्थित माउंट एलब्रुस जिसकी ऊँचाई 5642 मीटर पर सफ़लता पूर्वक आरोहण किया। उन्हंने 19 अगस्त 2023 की सुबह 6:25 पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोहित भट्ट ने तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को भी फतह कर चुके हैं जोकि अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार हैं। इस पर्वत को फतह करने के लिए छह दिन लगते हैं, लेकिन उन्होंने तीन दिन 16 घंटे 12 मिनट में फतह करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

टिहरी के रोहित ने माउंट एल्ब्रुस या एलब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा भी फहराया है जो एक रिकॉर्ड बन गया है। बता दें कि रोहित उन पर्वतारोहियों में शामिल हैं, जो उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में जिंदा बचकर वापस लौटे थे। इस एवलॉन्च में माउंट एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल, पर्वतारोही नौमी रावत, पर्वतारोही अजय बिष्ट समेत 29 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी। रोहित ने 4 लोगों की जान बचाई थी। रोहित भट्ट ने माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर पहुंच कर तिरंगा फहराने के बाद भावुक भी हुए। उन्होंने डांडा एवलॉन्च में जान गंवाने वाले अपने साथी पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top