Uttarakhand News

जनता को प्रभावित कर रहा युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा का व्यवहार

Ad

रुद्रप्रयाग: प्रदेश के पशुपालन एवं जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का व्यवहार जनता पर गहरी छाप छोड़ रहा है। कई बार ऐसा देखा गया कि मंत्री जी फ्लीट रोककर सीधे जनता से मिलने पहुंच जाते हैं। साथ ही सामान्य दुकानों में भी चाय पीने चले जाते हैं। अब, लोग कह रहे हैं कि, सरकार में मंत्री जी ऐसे सरल स्वभाव के भी होते हैं हमें तो पता ही नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad

जनता को प्रभावित कर रहा युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा का व्यवहार

जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रदेश के एक ऐसे युवा मंत्री की जो अपनी कार्यशैली के चलते इन दिनों जनता के दिलों में छाप छोड़ रहे हैं। सरकारी कार्यक्रमों के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कई बार व्यापारी एवं समाज के अन्य लोगों को मिलते रहे हैं।

रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री बनने के बाद वह 8 से 10 बार जनपद का दौरा कर चुके हैं। जबकि कई बार सामान्य रूप से जनता से मिलते रहे हैं। हाल ही में मंत्री ने चाय पीने के लिए मुख्य बाजार में फ्लीट रोकी और एक रेस्टोरेंट में चाय पीने चले गए। इसी तरह रविवार को भी वे जीएमवीएन में भोजन करने से पहले पशुपालन विभाग से पैदल चल पड़े। उन्होंने कई व्यापारियों के साथ मुलाकात की, जिससे व्यापारी काफी प्रभावित हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top