Dehradun News

772 नए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू,पहाड़ के लिए खरीदी जा रही हैं 132 नई एंबुलेंस

Ad

अल्मोड़ा: पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर इलाज मुहैया करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती के समाधान के लिए 772 नए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिससे अंतिम गांव तक बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम रावत ने कहा कि दी हजार पांच सौ नर्सेज की भर्ती भी की जा रही। गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है और 132 नई एंबुलेंस खरीदी जा रही हैं। सीएम ने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां के महाविद्यालयों में 97 फीसद फैकल्टी हैं। मेडिकल कालेजों में स्थायी फैकल्टी बड़ी उपलब्धि है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में सौ, हल्द्वानी व श्रीनगर में 150-150 व देहरादून में 200 सीटें कर दी गई हैं। कहा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी साथ ही हल्द्वानी में राज्य के पहले सरकारी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल को मंजूरी दे दी गई है।

यह भी पढ़े:रामनगर:टैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,एक की मौत,ग्रामीणों ने टैक्टर ट्राली जला डाली

यह भी पढ़े:हरिद्वार में पुलिसकर्मी को भारी पड़ी लापरवाही,DIG नीरु गर्ग ने उत्तरकाशी कर दिया तबादला

सीएम ने कहा कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों में अब आइसीयू सुविधा मिलेगी। 26 अस्पतालों में आक्सीजन पाइप का जाल बिछाया जा चुका है। 45 ब्लड बैंक आनलाइन कर दिए गए हैं। इसके अलावा हर घर को नल से जल योजना के तहत सरकार तीन चरणों में काम कर रही है। पहले संयोजन, पानी की पर्याप्त मात्रा फिर गुणवत्तायुक्त साफ पानी। महाविद्यालयों की लैब में पानी का परीक्षण भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि 2400 चिकित्सक नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें से तमाम ने तैनाती नहीं ली हैं। राज्य में अभी 2200 डाक्टर हैं, मार्च तक 720 नए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़े:हुनर बोलता है:ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बने मास्क की सिंगापुर में बढ़ रही है डिमांड

यह भी पढ़े:रामनगर: मजदूरी करने के लिए गए युवक की सिंचाई गूल में गिरने से मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top