Dehradun News

बसंत विहार क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़,एसटीएफ को मिली करोड़ों की ट्रांजेक्शन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने पॉश इलाका बसंत विहार क्षेत्र में एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कॉल सेंटर से विदेशों में बैठे बुजुर्गों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। ठगों से भारी मात्रा में कंप्यूटर मोबाइल और अन्य उपकरण जब्‍त किए गए हैं। इस दौरान पांच लोगों के साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लाखों की रकम बरामद हुई है। जांच में ठगी का बड़ा खुलासा हो सकता है। एसएसपी ने बताया कि अभी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस टीम में नाराजगी, हरीश रावत ने फिर किया Tweet

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड,विभाग ने जारी किया अलर्ट,लिस्ट में दो जिलों का नाम शामिल

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लंबे समय से देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर चलाने की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ ने गुरुवार की रात को छापा मारा तो एक भवन में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित होना पाया गया। उन्होंने बताया कि रात भर चली कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेन्टर में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

रात भर चले ऑपरेशन में सुबह तक दिल्ली के चार और एक अन्य ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी संख्या में कंप्यूटर व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनसे ठग विदेशों व दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में बैठे बुजुर्गों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा ठगों से चार लाख से ज्यादा कैश और करोड़ो का ट्रांसक्शन का पता चला है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में फिलहाल अभी नहीं खुलेंगे स्कूल,बोर्ड परीक्षाओं की तारीख भी बढ़ सकती है!

यह भी पढ़े:उत्तराखंड का ऋषिकेश एम्स देश में नंबर वन,बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी अवॉर्ड अपने नाम किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top