National News

मोरबी हादसे में अबतक 141 लोगों की मौत! डरावना वीडियो भी आया सामने…

Video - Lallantop
Ad

अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए पुल हादसे में मरने वालों की संख्या मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 141 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि 70 लोग घायल हुए हैं। साथ ही अभी तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इस हादसे के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर किसी को भी डर लग सकता है। 50 से भी ज्यादा लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल पुलिस, थल सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि मोरबी में रविवार शाम को मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए थे। यह ब्रिज रिनोवेशन के बाद हाल ही में चालू किया गया था। प्राचीन काल में बने ब्रिज की लंबाई 200 मीटर से ज्यादा थी और चौड़ाई करीब 3 से 4 फीट थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top