Nainital-Haldwani News

नैनीताल-भवाली जाने वाले ध्यान दें, अब यहां से संचालित होगा ट्रैफिक

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण आज दिनांक 29.07.2022 को नैनीताल-भवाली मार्ग नीचे धंस गया। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय पुलिस को तत्काल मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।

मीडिया सैल हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top