Champawat News

टनकपुर से चलने वाली ट्रेन हुई निरस्त, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की सूचना

Ad

Uttarakhand: Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु इज्जतनगर मण्डल के इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के मध्य सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण हेतु यातायात ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

टनकपुर से 29 मई एवं 04 जून,2024 को चलने वाली 05307 टनकपुर-बरेली जं0 विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

बरेली जं0 से 30 मई एवं 05 जून,2024 को चलने वाली 05308 बरेली जं0-टनकपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

पीलीभीत एवं टनकपुर से 29 मई एवं 04 जून,2024 को चलने वाली 05311/05312 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

रेलवे ट्रैक या फिर स्टेशन में निर्माण कार्य चलने को लेकर उत्तराखंड में पिछले कुछ वक्त से कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। इसके अलावा गर्मियों को ध्यान में रखते हुए समर स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top